Edited By Urmila,Updated: 12 Feb, 2024 01:16 PM
उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। अचानक हुए विस्फोट से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
श्री मुक्तसर साहिब (कुलदीप सिंह ऋणी): श्री मुक्तसर साहिब में आज सुबह एक घर की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इसी दौरान घर की छत उड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर रोड निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह जब वह गैस पर दूध गर्म करने लगा तो अचानक गैस सिलेंडर फट गया और रसोई की छत उड़ गई। मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। रसोई में रखा फ्रिज व अन्य सामान जल गया।
उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। अचानक हुए विस्फोट से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रदीप सिंह के मुताबिक उन्हें करीब 7-8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक, सुबह अचानक जब बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी तो एक बार तो सब कुछ उनकी समझ से परे हो गया, लेकिन फिर उन्हें पता चला कि यह धमाका इस घर में सिलेंडर फटने से हुआ है। उन्होंने देखा कि घर के मालिक के हाथ से लेकर पैर तक जल गये हैं और घर की छत उड़ गई है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_14_013826752aag.jpg)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here