विधानसभा के बजट सैशन में शामिल होंगे फुलका

Edited By swetha,Updated: 10 Feb, 2019 02:50 PM

hs phoolka

पहले विधायक पद और फिर आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ नेता हरविन्दर सिंह फुलका ने 12 फरवरी से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सैशन में शामिल होने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़: पहले विधायक पद और फिर आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ नेता हरविन्दर सिंह फुलका ने 12 फरवरी से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सैशन में शामिल होने का ऐलान किया है। 

फुलका के मुताबिक स्पीकर की तरफ से अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। लिहाजा वह अभी भी विधायक हैं। इस कारण वह विधानसभा के बजट सैशन में जरूर शामिल होंगे। एक समाचार पत्र में छपी खबर मुताबिक उन्होंने यह भी साफ किया कि न तो वह विधायक पद से दिया इस्तीफा वापस लेंगे,न ही  भाजपा या किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे ।फिलहाल उनकी पहल शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से बादलों के राजनीतिक प्रभाव को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह,कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मनप्रीत सिंह बादल और चरनजीत सिंह चन्नी से बरगाड़ी गोली कांड पर पिछले विधानसभा सैशन दौरान किए वायदों से भागने संबंधी सवाल किए जाएंगे।  
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!