होशियारपुर-फगवाड़ा रोड होने जा रही फोरलेन, इन जिलों के लोगों को मिलेगी राहत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Nov, 2022 01:45 PM

hoshiarpur phagwara road is going to be four lane

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री ने आगे लिखा कि इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर बाईपास को भी फोरलेन किया जाएगा।

पंजाब डैस्क: पंजाब के लोगों को भारत सरकार ने राहत प्रदान की है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि होशियारपुर-फगवाड़ा जाने वाले नेशनल हाईवे(एन.एच. 344 बी) को फोरलेन बनाया जाएगा।  

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री ने आगे लिखा कि इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर बाईपास को भी फोरलेन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत यह फैसला किया गया है। इस फोरलेन के बनने से जालंधर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उनके आने-जाने के समय की भी बचत होगी। इसके पूरा खर्च 1553.07 करोड़ आने का अनुमान है। इसके अलावा इस फोरलेन की लंबाी 48.622 किलोमीटर होगी जिसे बनाने के लिए 2 वर्ष लगेंगे। यह कॉरिडोर जमालपुर (फगवाड़ा) के नजदीक एन.एच. 44 से शुरू होकर एन.एच. 503 ए तक जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को राहत दी जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!