इंजीनियरिंग के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है मामला

Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2022 03:14 PM

horrible step taken by engineering student find out what s the matter

संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (स्लाइट डीम्ड यूनिवर्सिटी) के एक छात्र द्वारा गत रात्रि आत्महत्या करने की ..........

लोंगोवाल (वशिष्ठ, विजय) : संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (स्लाइट डीम्ड यूनिवर्सिटी) के एक छात्र द्वारा गत रात्रि आत्महत्या करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर की। मृतक छात्र की पहचान मुकेश कुमार (18) पुत्र फेकन ठाकुर निवासी अंदौरी जिला शिऊहार (बिहार) के रूप में हुई है जो स्लाइट के होस्टल नंबर 6 के कमरा नंबर 311 में रहता था। एस.एच.ओ. लोंगोवाल जगमेल सिंह ने बताया कि इस कमरे में 3 छात्र रहते थे।  बीती रात जब दोनों छात्र मेस हॉल में खाना खाने गए थे तभी मुकेश कुमार ने दरवाजा बंद कर पंखे से लटक कर जान दे दी। जब अन्य छात्र कमरे में लौटे, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और मुकेश कुमार को पंखे से लटका पाया। एंबुलेंस से उसे संगरूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन साथी छात्रों के अनुसार आत्महत्या का कारण घरेलू मामला माना जा रहा था जिससे मुकेश कुमार परेशान रहता था। दूसरी तरफ स्लाइट के डीन फैल्फेयर डा. राजेश कुमार ने इसे बड़ी दुखदाई घटना बताया है। इस संबंधी मृतक छात्र के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। मृतक छात्र का शव आज मोर्चरी संगरूर में रखा गया है। पता चला है कि मृतक मुकेश कुमार ने इसी साल स्लाइट में प्रवेश लिया था।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!