मां काली के दर्शन के लिए पहुंचे Singer Honey Singh, लिया आशीर्वाद

Edited By Kamini,Updated: 16 Oct, 2024 02:43 PM

honey singh reached to visit maa kali

गायक हनी सिंह मां काली की आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे। धार्मिक नगरी हरिद्वार एक ऐसी भूमि है, जहां कोई एक बार जाए तो बार-बार आने का मन करता है।

पंजाब डेस्क : गायक हनी सिंह मां काली की आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे। धार्मिक नगरी हरिद्वार एक ऐसी भूमि है, जहां कोई एक बार जाए तो बार-बार आने का मन करता है। हरिद्वार में मां गंगा और महादेव, श्रीकृष्ण और संतों के आशीर्वाद के साथ सभी देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा का एहसास होता है। 

PunjabKesari

मशहूर बॉलीवुड रैपर Yo Yo Honey Singh धार्मिक नगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां पर उन्होंने हरिद्वार के प्राचीन दक्षिण काली मंदिर में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस बीच उनकी कैलाशानंद गिरि से लंबी बातचीत हुई। संत ने  Yo Yo Honey Singh  को आशीर्वाद दिया।

PunjabKesari

मां काली के दर्शन के लिए पहुंचे Honey Singh ने मां काली की पूजा भी की। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक धर्म की चर्चा भी की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हनी सिंह ने नवरात्रि के दौरान विशेष अनुष्ठानों और पूजा पद्धतियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कैलाशानंद गिरि ने कहा कि हनी सिंह की हमारे धर्म के प्रति विशेष आस्था और विशेष रुचि है।

आपको बता दें कि Honey Singh पहले भी धार्मिक नगरी हरिद्वार आ चुके हैं। यहां उन्होंने सावन के मौके पर नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. फिर हनी सिंह ने धर्मनगरी का मनमोहक नजारा भी देखा। Honey Singh का असली नाम हिरदेश 'हनी' सिंह है। बॉलीवुड में उन्हें यो-यो हनी सिंह के नाम से प्रसिद्धि मिली। हनी सिंह के 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका', 'धीरे-धीरे', 'ब्लू आइज', 'हाई हील्स ते नच्चे', 'लव डोज' जैसे गाने सुपरहिट रहे हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!