पंजाब के इन स्कूलों में हो गया छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी

Edited By Kalash,Updated: 08 Jan, 2025 06:03 PM

holiday declared in schools of punjab

जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

मानसा : जिले में शनिवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसे लेकर जिला मैजिस्ट्रेट कुलवंत सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस परीक्षा के लिए निर्धारित स्कूलों में एक दिन की छुट्टी (सिर्फ स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए) घोषित की है।  

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बुढलाडा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल झुनीर, सरकारी सेकेंडरी स्कूल भम्मे कलां, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) मानसा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) यह मानसा में होगी।

इस लिए 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को एक दिन की छुट्टी सिर्फ स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए घोषित की है ताकि टैस्ट देने वाले परीक्षार्थी सही ढंग से परीक्षा दे सकें। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि उक्त स्कूलों का सारा स्टाफ आम की तरह स्कूलों में हाजिर रहेगा। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत होगी। उपरोक्त आदेश 18 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!