पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों की अंतर्राष्ट्रीय हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 10:30 AM

heroin worth 33 crore 65 lakhs recovered one smuggler arrested

नारकोटिक कंट्रोल सैल फिरजोपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में एक तस्कर को 6 किलो 730 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कमार): नारकोटिक्स कंट्रोल सेल फिरजोपुर की पुलिस ने इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में एक तस्कर को 6 किलो 730 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 करोड़ 65 लाख रुपए बताई जाती है।

एस.एस.पी. फिरोजपुर हरमन दीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों अनुसार ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ गांव नौरंग में लेली वाला के एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। उसी समय पुलिस पार्टी को सामने की ओर से एक व्यक्ति काले रंग के स्प्लेंडर बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कर घबरा गया और अपना मोटरसाइकिल पीछे की ओर भगाने लगा। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे काबू करके जब तलाशी ली तो उसके पास से 6 किलो 730 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीदार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गांव नौरंग के सयाल है। इसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। यह हेरोइन तस्कर द्वारा पाकिस्तान से मंगवाई गई थी ।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!