Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2023 02:03 PM

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तरनतारन: भारत-पाक सरहद की कंडियाली तार नजदीक जिला पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 3 किलो 834 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने हैरोइन को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए डी.एस.पी. भिक्खीविंड प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरहद नजदीक मौजूदा गांव डल्ल के गुरसेवक सिंह की जमीन पर 2 पैकेट हैरोइन फैंके गए है, जिसे पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा सांझे तौर पर बरामद किया गया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।