विदेशी गैंगस्टर का गुर्गा हथियार सहित काबू, पंजाब में बड़ी वारदात की थी तैयारी

Edited By Kamini,Updated: 11 Aug, 2026 06:32 PM

henchman of foreign gangster arrested

पंजाब में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक गुर्गे को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बठिंडा में गिरफ्तार किया है।

बठिंडा (विजय वर्मा): पंजाब में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक गुर्गे को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बठिंडा में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विदेशी गैंगस्टर के निर्देश पर अवैध हथियार हासिल किया था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसदीप सिंह उर्फ जस्सा (25) निवासी गांव बीड़ बहमान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेशी गैंगस्टर के कहने पर अवैध हथियार खरीदा था। अब ए.जी.टी.एफ. आरोपी के गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े संपर्कों और हथियार सप्लाई करने वाले लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

राजिंदरा कालेज की दीवार के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था आरोपी

एजीटीएफ के एडीजीपी प्रमोद बान के अनुसार टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सरकारी राजिंदरा कालेज की चारदीवारी के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवक घबरा गया और उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जसदीप सिंह उर्फ जस्सा बताया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से .32 बोर का देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पहले भी आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और वह आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क से संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को हथियार किसने उपलब्ध करवाया और उसे पंजाब में किस वारदात को अंजाम देने का टारगेट दिया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। एजीटीएफ द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन तथा अन्य संपर्कों की जांच के जरिए गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!