Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2026 11:32 AM

बीती देर रात करीब 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ खराब मौसम ने टांडा
टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): बीती देर रात करीब 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ खराब मौसम ने टांडा इलाके में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण कई गांवों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार गांव बैंस अवान स्थित सर मार्शल स्कूल की दो दीवारें तेज आंधी के चलते गिर गईं, जिससे स्कूल भवन को काफी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा इलाके के अलग-अलग गांवों में पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए। मियाणी-गिलजियां मार्ग पर एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग ने रात से ही लगभग पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। वहीं प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहा है।