Edited By Vaneet,Updated: 30 Jul, 2020 06:36 PM
समाज में पैसों के कारण इंसानियत खत्म होती जा रही है। इसकी ताजा मिसाल इस घटना को देखकर साफ जाहिर हो रही है। दिल को देहला देने
जलालाबाद: समाज में पैसों के कारण इंसानियत खत्म होती जा रही है। इसकी ताजा मिसाल इस घटना को देखकर साफ जाहिर हो रही है। दिल दहला देने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस वीडियो में एक लाश तैरती हुई नहर में बहती जा रही थी। जिसको देख कर एक व्यक्ति नहर में छलांग लगाता है और बहुत मुशक्कत करने के बाद उस लाश को पकड़ कर उसकी बाजू रस्सी के साथ बांध देता है। इस सारी वीडियो में उसके साथ अन्य कई लोग दिखाई दे रहे हैं।
नहर में उतरा व्यक्ति लाश के पहने हुए कपड़ों की जेबों की तलाशी लेता है। जेबें देखने के बाद लालची व्यक्तियों को कुछ भी प्राप्त नहीं होता तो वह फिर से मृतक देह को पानी में ही बहा देता है। परन्तु पंजाब केसरी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो किस शहर या नहर की है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है और लोग इन नौजवानों के प्रति पैसों के लालची और इंसानियत के दुश्मन अन्य कई प्रकार के कमैंट्स कर रहे हैं। जबकि इन लोगों को इंसानियत का फर्ज समझते हुए लाश को बाहर निकाल कर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए थी। पुलिस की जांच-पड़ताल से बाद उक्त लाश की पहचान हो सकती थी। हो सकता है इस लाश के लिए उसके परिवार वाले दिन-रात परेशान हो रहे हों।