पंजाब में रूह कंपा देने वाली घटना! मां ने 3 बच्चों समेत निगला जहर

Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2026 03:01 PM

heartbreaking incident in kapurthala

कपूरथला के गांव मल्लु कदराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

कपूरथला (ओबराय) : कपूरथला के गांव मल्लु कदराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद परिवार वालो ने सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और तीनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी के अनुसार गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि देर रात जब वह खेतो से काम करके घर लौटा तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टी हो रही थी और उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी तथा बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अपनी पत्नी संतोष देवी और बच्चो को अस्पताल पहुंचाया जिसमे आठ वर्ष की अमृता और छह साल की खुशी दो लड़कियों और दो साल के एक लड़के को आपातकालीन स्थिति में कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. करणप्रीत सिंह ने सभी का उपचार किया। लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। शेष तीन बच्चों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया गया है। थाना सदर SHO रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेफर किये गए तीनो मरीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!