Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2023 02:27 PM

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।
लुधियाना (गुप्ता) : लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। क्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 युवक समराला चौक की ओर से आ रहे थे। जब वे वीर पाल चौक के पास पहुंचे तो एक क्रेन को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर स्लिप कर गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी समय पीछे से आ रही क्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। इस घटना के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक युवक की पहचान मुंडियां कलां निवासी सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि घायल युवक सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here