स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेकरियों, स्वीट शॉप व रैस्टोरैंट्स में की चैकिंग

Edited By Vaneet,Updated: 30 May, 2020 12:09 PM

health department team checking in bakeries sweet shops and restaurants

राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर व रामा मंडी क्षेत्र में कुछ स्वीट शॉप्स, बेकरियों व रैस्टोरैंट्स में ....

जालंधर(रत्ता): राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर व रामा मंडी क्षेत्र में कुछ स्वीट शॉप्स, बेकरियों व रैस्टोरैंट्स में अचानक चैकिंग की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.एस. नांगल के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अफसर राशू महाजन व रोबिन कुमार की टीम ने दुकानों में जांच करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह ग्राहकों को मिलावट रहित गुणवत्ता से भरपूर खाद्य पदार्थ ही बेचे। 

इसी प्रकार टीम ने बेकरियों व रेस्टोरेंट्स के मालिकों को भी निर्देश जारी किए  कि वह कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टैंसिंग तथा साफ सफाई का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके स्टाफ  का कोई भी सदस्य बिना मास्क पहने हुए ना हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!