सुखबीर बादल पर गोली चलने के बाद श्री दरबार साहिब पहुंची हरसिमरत कौर बादल, हुई भावुक

Edited By Kalash,Updated: 04 Dec, 2024 11:51 AM

harsimrat kaur badal reached sri darbar sahib

सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह हमले की कोशिश की गई है।

पंजाब डेस्क : सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह हमले की कोशिश की गई है। दरबार साहिब में सेवादार के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे सुखबीर बादल को नारायण सिंह ने गोली मारने की कोशिश की। इसके तुरंत बाद उसे सेवादारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुखबीर बादल पर फायरिंग की खबर सुनने के बाद हरसिमरत कौर बादल तुरंत श्री दरबार साहिब पहुंची। जहां वह नतमस्तक होने के बाद सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आई।   

PunjabKesari

गौरतलब है कि श्री दरबार साहिब के बाहर धार्मिक सजा गुभत रहे सुखबीर सिंह बादल पर आज जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में भले ही गोली चली है पर सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। गोली चलाने वाले का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है। उसे लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि नारायण सिंह कल भी श्री दरबार साहिब आया था और पुलिस द्वारा पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!