नवजोत सिंह पर हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- 'सिद्धू की क्षमता के हिसाब से होगा निर्णय'

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Feb, 2021 10:06 AM

harish rawat s big statement on navjot singh sidhu came out

लम्बे समय से पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर लगाई जा रही कयासबाजियों पर अब अंकुश लग सकता है।

चंडीगढ़ (अश्वनी): लम्बे समय से पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर लगाई जा रही कयासबाजियों पर अब अंकुश लग सकता है। बजट सत्र के बाद कांग्रेस हाईकमान सिद्धू पर फैसला ले सकती है।

चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि जल्द तय हो जाएगा कि सिद्धू राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करेंगे या राज्य स्तर पर कोई जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खुद सिद्धू भी स्पष्ट कर चुके हैं कि राहुल गांधी जो जिम्मेदारी सौंपेंगे, उन्हें स्वीकार होगी। 

जहां तक पंजाब मंत्रिमंडल में दोबारा वापसी का सवाल है तो रावत ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी उन्हें शामिल करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश अभी तक संभव नहीं हो पाया है। कुछ समय पहले कैप्टन अमरेंद्र और सिद्धू के बीच एक अच्छा संवाद शुरू हुआ था। कैप्टन अमरेंद्र ने मुलाकात के लिए बुलाया था और सिद्धू गए भी थे। इसके बाद विधानसभा सत्र में भी कृषि कानून के मामले पर सिद्धू ने कैप्टन का समर्थन किया था। साथ ही दिल्ली में भी कांग्रेस विरोध मार्च में जोर-शोर से आवाज बुलंद की थी। इसके बाद संभावना बनी थी कि जल्द सिद्धू मंत्रिमंडल में वापसी कर सकते हैं लेकिन, दोनों नेताओं के बीच किसी बैठक का सबब नहीं बन पाया। अब माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। 

सिद्धू की क्षमता के हिसाब से होगा निर्णय
हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि सिद्धू पर जो भी निर्णय होगा, वह उनकी क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। साथ ही निर्णय में कैप्टन अमरेंद्र का आशीर्वाद और उनका हाथ दिखाई देना लाजिमी है, क्योंकि यह पंजाब और कांग्रेस दोनों के हित में रहेगा। कैप्टन अमरेंद्र कांग्रेस के मजबूत स्तंभ और पार्टी में अत्यधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।

सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा कोरी अफवाह
रावत ने कहा कि सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं, यह महज कोरी अफवाह है। सिद्धू ने किसी भी बैठक में ऐसी कोई बात नहीं की है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर सुनील जाखड़ अच्छा कार्य कर रहे हैं। जाखड़ बहुत ही समझदार और जांबाज नेता हैं। उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बेहतरीन तरीके से निभाया है। निकाय चुनाव में मिली अपार सफलता में जाखड़ का सबसे अहम योगदान है। निकाय चुनाव में कांग्रेस को प्यार देने वाली जनता को इस बार बजट सत्र में कई सौगातें भी मिलेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!