Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2026 11:42 AM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद परगट सिंह आज गुरु
पंजाब डेस्क: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद परगट सिंह आज गुरु साहिब का शुक्राना करने के लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब पहुंचे और माथा टेका। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले के लिए अरदास की। परगट सिंह ने अरदास करते हुए कहा कि गुरु साहिब उन पर मेहर करें, ताकि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, विनम्रता और पंजाब की सेवा की भावना के साथ निभा सकें।
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पार्टी के कई नेताओं ने परगट सिंह को बधाई दी है। कांग्रेस ने उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

शुक्रवार रात जालंधर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान परगट सिंह की पत्नी बरिंदर प्रीत कौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह खेल पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने जीवन में हर काम दृढ़ता के साथ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
