3 दिन के पंजाब दौरे पर 'हरीश रावत', आज पहले दिन पहुंचेंगे लुधियाना

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Nov, 2020 10:53 AM

harish rawat  to visit punjab for 3 days

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के जनरल सचिव हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज बनने के बाद आज पहली बार लुधियाना आ रहे हैं। यहां वह कांग्रेस के वर्करों और नेताओं से बातचीत करेंगे...

लुधियाना (रिंकू): उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के जनरल सचिव हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज बनने के बाद आज पहली बार लुधियाना आ रहे हैं। यहां वह कांग्रेस के वर्करों और नेताओं से बातचीत करेंगे।

इस संबंधी जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने ब्लाक कांग्रेस के प्रधानों के साथ बैठक कर उनके स्वागत की तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि हरीश रावत सोमवार को शाम 4 बजे फिरोजपुर रोड स्थित सर्कट हाऊस में पहुंचेंगे, जहां भारी संख्या में कांग्रेसी नेता उनका स्वागत करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह नेताओं के साथ रूबरू होकर आगामी राजनीति पर चर्चा करेंगे। इस मौके पंजाब कांग्रेस सचिव संजय शर्मा, ब्लाक कांग्रेस प्रधान विपन अरोड़ा, मनीष शाह, गुरमुख मिट्ठू, जनरल शिमलापुरी, रुपेश जिन्दल, रोहत चोपड़ा, गुरप्रीत गोपी, परमिन्दर रिंकू मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!