बिजनेस में ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर 91 लाख की ठगी मारी

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Dec, 2020 04:03 PM

greed for higher profits in business cheated 91 lakh

बाद में उसने एक 21 लाख का और एक 70 लाख का चैक भी दिया जोकि उसने बैंक में लगाने से इंकार कर दिया

राजपुरा (मस्ताना): बिजनेस कर रहे व्यक्ति की तरफ से किसी और को कारोबार में अधिक लाभ देने का लालच देकर 91 लाख रुपए हड़प लिए फिर न तो उसे पैसे वापिस किए और न ही कोई लाभ दिया। जानकारी अनुसार राजपुरा टाऊन निवासी विपिन भटेजा ने थाना सिटी की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि राजपुरा टाऊन निवासी राज कुमार जोकि कन्फैक्शनरी का कारोबार करता है, उसने यह कह कर 91 लाख रुपए बिजनेस में इनवैस्ट करवा दिए कि वह उसे कारोबार में अधिक लाभ कमा कर देगा।

उक्त ने बताया कि बाद में उसने न तो लाभ दिया और न ही रकम वापस की। बाद में उसने एक 21 लाख का और एक 70 लाख का चैक भी दिया जोकि उसने बैंक में लगाने से इंकार कर दिया, जिस कारण पुलिस ने अब विपिन भटेजा की शिकायत पर राज कुमार खिलाफ धारा 406, 420 अधीन मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!