Gold Silver Price: राखी से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा! सोमवार के दाम जारी, यहां करें चेक

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2026 11:35 AM

gold silver price

रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

जालंधर: रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,000 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1,53,450 रुपए तक पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमत  2,52,700 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। त्योहारी सीजन से पहले कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है।  सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर खरीदारों की नजर अब आने वाले दिनों के भाव पर टिकी हुई है। उधर,  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 678 रुपए की तेजी के साथ 1,63,116 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में 1247 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,350 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने का दाम 0.33% बढ़त के साथ 4696.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.89% तक गिर कर 68.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!