Edited By Vatika,Updated: 19 Aug, 2026 01:56 PM

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है।
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। बुधवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,850 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के चलते खरीदारी करने वाले लोगों की नजर अब बाजार के ताजा भाव पर बनी हुई है।