ठेकेदार द्वारा चलाई गई गोली लगने से ग्रंथी सिंह की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 23 May, 2018 10:00 PM

गांव बनवालीपुर में ठेकेदार द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक ग्रंथी सिंह की मौत होने का समाचार ...

तरनतारन(बलविंदर कौर): गांव बनवालीपुर में ठेकेदार द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक ग्रंथी सिंह की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके पर पहुंची सरहाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार बुधवार 5.15 के करीब गांव में एक्साइज विभाग गोइंदवाल साहिब की तरफ से शराब का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ छापामारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी के दौरान टीम एक व्यकित के घर पहुंची तो वहां से कुछ व्यक्ति घर से बाहर भाग निकले। भाग रहे लोगों को जब टीम के साथ पहुंचे ठेकेदार जसकरन सिंह ने अपने पिस्टल से फायर कर दिया। फायर रास्ते में खड़े दिलबाग सिंह के लग गई, जिस की मौके पर ही मौत हो गई। दिलबाग सिंह गांव के ही गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह की सेवा निभा रहा था। 

घटना के बाद गांव वालों ने टीम के दो लोगों को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी जांच में जुट गए हैं। इधर मृतक के घर वालों ने कहा है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उसके परिवार के एक सदस्य को नौंकरी नहीं मिलती, तब तक वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!