प्रेमी को फोन कर प्रेमिका बोली- घर आ जाओ, उसके बाद जो किया कांप उठेगी रूह

Edited By Vaneet,Updated: 25 Feb, 2020 02:06 PM

girlfriend family beat up boyfriend fiercely

बरनाला के एक गांव में प्रेमी के परिजनों की तरफ से प्रेमी की मारपीट कर चार दिन तक बंधक बनाने का मामले सामने आया है। ....

बरनाला: बरनाला के एक गांव में प्रेमी के परिजनों की तरफ से प्रेमी की मारपीट कर चार दिनों तक बंधक बनाने का मामले सामने आया है। दरअसल, एक युवक के गांव की ही युवती के साथ प्रेम संबंध थे। 18 फरवरी की रात प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर कहा कि वह उसके घर आ जाए। प्रेमी प्रेमिका के कहने पर उसके घर चला गया लेकिन उसके बाद प्रेमी की लड़की के घरवालों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। 

एक वर्ष से थे लड़की के साथ प्रेम संबंध 
मिली जानकारी के अनुसार युवक जीवन सिंह के पिता अजैब सिंह ने बताया कि जीवन सिंह ईट भट्ठा पर मजदूरी करता है। गांव की ही एक लड़की के साथ उसका एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। जीवन सिंह 18 फरवरी से ही घर नहीं लौटा, जिसकी तलाश की जा रही थी। इससे पहले भी वह काम के कारण कई-कई दिन घर नहीं आता था, इसी भ्रम के कारण उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट भी नहीं लिखवाई। इसी बीच 21 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा जीवन सिंह संघेड़ा में किसी परिवार द्वारा बंधक बनाया गया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त करवा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ धक्केशाही और दरिंदगी के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मारपीट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

लड़की के पिता और भाई ने की बेरहमी के साथ मारपीट 
वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित जीवन सिंह ने बताया कि उससे लड़की के पिता, भाई की तरफ से बेरहमी के साथ मारपीट की गई है। उसके पूरे शरीर पर रॉड, छड़ी आदि से मारपीट की गई। 18 की रात से उसको एक कमरे में रस्सियों से बांधकर रखा गया था। उसने कहा कि अगर उसके बंधक बनाने की सूचना उनके परिवारिक सदस्यों व पुलिस को नहीं मिलती तो शायद लड़की के परिवार के सदस्य उसे मार ही देते। थाना सिटी के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है व बंधक बनाने के मामले में लड़की के परिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज किया जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!