अंधे क;त्ल की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

Edited By Urmila,Updated: 25 Jul, 2026 10:22 AM

wife hatched a conspiracy with her lover due to an illicit relationship

थाना घनौर पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पटियाला/सनौर/घनौर (मनदीप जोसन/अली): थाना घनौर पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते दोनों ने कथित रूप से हथौड़े से वार कर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

उप पुलिस कप्तान (डीएसपी) घनौर दलजीत सिंह विर्क, थाना घनौर के प्रभारी एसआई गुरमुख सिंह और एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला से सूचना मिली थी कि गांव हरीमाजरा निवासी 45 वर्षीय सुखजिंदर सिंह छत से गिरने के कारण उपचाराधीन है। उसी दिन जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ से भी सूचना मिली कि सिर में गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने शव का निरीक्षण और पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। मोती राम निवासी गांव डंडियाना (जिला अंबाला) के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी हरजीत कौर और गांव हरीमाजरा निवासी शिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस के अनुसार यह तथ्य सामने आया कि हरजीत कौर और शिंदर सिंह के बीच कथित अवैध संबंध थे। शिंदर सिंह का मृतक के घर आना-जाना था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। पुलिस का आरोप है कि इसी के चलते दोनों ने 19/20 जुलाई की रात कथित रूप से साजिश रचकर सुखजिंदर सिंह के सिर पर हथौड़े से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में घटना को हादसा दर्शाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!