20 वर्षीय युवती को शादी के लिए परेशान करता था पड़ोसी, तंग आकर की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 09 Oct, 2020 03:26 PM

girl suicide case

पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा शादी के लिए तंग परेशान करने से परेशान 20 वर्षीय युवती.............

नवांशहर (त्रिपाठी): पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा शादी के लिए तंग परेशान करने से परेशान 20 वर्षीय युवती द्वारा जहरील वस्तु निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत का आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

थाना सिटी नवांशहर में दी गई शिकायत में महिला मनजीत कौर ने बताया कि उसके मामे का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था जिसके चलते उसकी लड़की प्रीति जिसकी आयु 20 वर्ष है, बचपन से ही उसके माता पिता के पास नवांशहर में रहती थी। उसने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले उनके पड़ोस में राज मिस्त्री का काम करने वाला एक युवक रहने लग पड़ा था जो उनके घर में बर्फ लेने के लिए आता था। उसने बताया कि उक्त युवक ने उनके घर का फोन नंबर लिया हुआ जिस पर वह अक्सर फोन करता रहता था। उसने बताया कि पिछले 2 महीनों से वह प्रीति को फोन करके उसके साथ शादी करने का दबाव बनाते हुए तंग परेशान कर रहा था जबकि प्रीति का पहले ही नजदीकी गांव में रिश्ता तय हो चुका था। 

उसने बताया कि प्रीति द्वारा घर में बताने पर उक्त युवक को डांट भी लगाई गई थी परन्तु उसने तंग परेशना करने बंद नही किया। जिसके चलते प्रीति ने तंग आकर वीरवार को कोई जहरीली दबाई खा जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत का आधार पर मनजिन्दर सिंह उर्फ मनू पुत्र सुरिन्दर पाल निवासी गांव सूरापुर के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!