शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो लड़की के जड़ दिया थप्पड़, थाने पहुंचा मामला

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 03:33 PM

girl refuses to have physical relationship slaps girl

दोस्त लड़की की तरफ से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर लड़की को थप्पड़ मारने वाले मुलजिम लड़के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): दोस्त लड़की की तरफ से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर लड़की को थप्पड़ मारने वाले मुलजिम लड़के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और वह एक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। उसने बताया कि करीब 2 महीने से उसकी एक लड़के साथ दोस्ती थी। उसने बताया कि 1 जनवरी को वह अपनी मर्ज़ी के साथ अपने दोस्त को मिलने उसके घर गई थी। जहां करीब 2 घंटे उसके साथ रही। उसने बताया कि दोस्त ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा परंतु उसने इंकार कर दिया था जिस पर उसने उसके थप्पड़ मार दिया। जिस उपरांत वह वापिस अपने घर आ गई।

उसने बताया कि उसकी मां मेहनत मजदूरी करती है। जिसको पता लगा कि वह अपने दोस्त को मिलने गई थी। जिसके बाद उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। उसने बताया कि इस संबंधी पंचायत में मामला गया था जहां उक्त लड़के ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया जिस उपरांत उसकी मां ने पुलिस को शिकायत कर दी पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर लड़के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!