घल्लुघारा दिवस: जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सिखों को दिया यह संदेश

Edited By Urmila,Updated: 07 Jun, 2022 06:00 PM

ghallughara day jathedar harpreet singh gave this message to the sikhs

बीते दिन मीरी-पीरी के तख्त श्री अकाल तख्त साहिब में 38वें घल्लुघारा शहीदी दिवस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सचखंड श्री हरिमन्दर साहिब...

अमृतसर: बीते दिन मीरी-पीरी के तख्त श्री अकाल तख्त साहिब में 38वें घल्लुघारा शहीदी दिवस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सचखंड श्री हरिमन्दर साहिब, समूह धार्मिक सिख जत्थेबंदियां और संगत के सहयोग के साथ मनाया गया। समागम मौके सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने संगत के नाम संदेश देते कहा कि आज उनके सामने बहुत-सी चुनौतियां खड़ी हैं जो उन्हें कमजोर करती हैं। धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर पंजाब की धरती पर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार जोर-शोर के साथ हो रहा है। उन्होंने संतों-महापुरुषों, प्रचारकों और सिख जत्थेबंदियों से अपील करते कहा कि पहले महापुरुषों की तरह जरूरत है घर-घर जाकर सिखी का प्रचार करें।

इस मौके जत्थेदार ने कहा कि आज सिख नौजवान पीढ़ी को समय अनुसार अपने आप पर निर्भर होने के लिए गतका और सिख परंपरागत हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सिखों को गतकों के अलावा आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि धन गुरु अंगद देव जी महाराज ने माला साहिब में गतका अखाड़े तैयार करवाए थे। यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि अब सिखों को आधुनिक हथियारों के अखाड़े, जिनको शूटिंग रेंज कहा जाता है, भी तैयार किए जाएं, यह समय की जरूरत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!