गीता शर्मा ने संभाला पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कार्पोरेशन की चेयरपर्सन का पद

Edited By swetha,Updated: 13 Mar, 2020 08:15 AM

geeta sharma takes over as chairperson of punjab agro food grain corporation

नगर कौंसिल सुनाम की पूर्व प्रधान और सीनियर कांग्रेसी नेता गीता शर्मा को पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब एग्रो फूड ग्रेन निगम की चेयरपर्सन नियुक्त करने के बाद उन्होंने पद संभाल लिया है।

पटियाला/चंडीगढ़(राजेश, शर्मा) : नगर कौंसिल सुनाम की पूर्व प्रधान और सीनियर कांग्रेसी नेता गीता शर्मा को पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब एग्रो फूड ग्रेन निगम की चेयरपर्सन नियुक्त करने के बाद उन्होंने पद संभाल लिया है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के सलाहकार (मंत्री पद) भरतइन्द्र सिंह चहल इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे और उनकी हाजिरी में गीता शर्मा ने अपना पद संभाला। इस मौके बड़ी संख्या में हलका सुनाम के लोग उपस्थित थे।

चेयरपर्सन गीता शर्मा पंजाब के प्रसिद्ध ज्योतिषी रोहित शर्मा सुनाम की माता जी हैं। गीता शर्मा का परिवार टकसाली कांग्रेसी परिवार है। नगर कौंसिल का प्रधान होते हुए उन्होंने सुनाम के विकास में अहम योगदान डाला और कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। गीता शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह और उनके सलाहकार भरतइन्द्र सिंह चहल का धन्यवाद किया है।

भरतइन्द्र सिंह चहल ने कहा कि गीता शर्मा टकसाली कांग्रेसी परिवार से सम्बन्धित हैं, जिस कारण मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने सुनाम में पार्टी को और मजबूत करने के लिए उनको यह अहम चेयरमैनी दी है। इस मौके पंजाब के सूचना कमिश्नर संजीव गर्ग, कई कांग्रेसी विधायक, पार्टी के नेता, नरिन्द्रपाल लाली, दविन्द्रजीत सिंह दर्शी के अलावा मनजीत सिंह बराड़ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!