डेरा प्रेमी के कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर की FB से डिलीट हुई पोस्ट

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2020 12:20 PM

gangster sukkha gill lamme s post deleted from fb

पंजाब सरकार की तरफ से चाहे पंजाब में से गैंगस्टर खत्म करने के दावे किए जा रहे थे लेकिन असली सच्चाई यह है कि अभी भी राज्य में गैंगस्टरों का बोलबाला है।

बठिंडा/अमृतसर: पंजाब सरकार की तरफ से चाहे पंजाब में से गैंगस्टर खत्म करने के दावे किए जा रहे थे लेकिन असली सच्चाई यह है कि अभी भी राज्य में गैंगस्टरों का बोलबाला है। कई गैंगस्टर ग्रुप सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय हैं। 

PunjabKesari

भगता भाईका के डेरा प्रेमी मनोहर लाल की हत्या की ज़िम्मेदारी लेने वाले सुक्खा गिल लम्मा के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। हालांकि किस ने डिलीट किया, इसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका। इस संबंधित सुक्खा लम्बा ग्रुप ने फेसबुक पेज पर पोस्ट अपलोड करके लिखा कि ''वीरो आई.डी. रिपोर्ट करके पोस्ट डिलीट करवा दी, अपने बयान आज भी वहीं हैं। सिख कौम के दोषी बच कर चलें। परब वीर की फ़ोटो वीर का चेहरा याद रखना.....।"

PunjabKesari

चाहे पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की थी और कई लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किए थे लेकिन फिर उक्त मुहिम ठंडी पड़ गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!