लुटेरों ने रस्सियों से बांधा पूरा परिवार, पति और बच्चों के सामने महिला से किया गैंगरेप

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2020 11:44 AM

gangrape case

पाकिस्तन के जिला मुलतान के एक घर में 9 लुटेरों ने लूट के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घर में दाख़िल हुए 9 लुटेरों ने जहां गहने, नकदी और अन्य सामान लूटा, वहीं घर की एक महिला के साथ उसके पति और बच्चों के सामने गैंगरेप भी किया।

गुरदासपुर(विनोद): पाकिस्तन के जिला मुलतान के एक घर में 9 लुटेरों ने लूट के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घर में दाख़िल हुए 9 लुटेरों ने जहां गहने, नकदी और अन्य सामान लूटा, वहीं घर की एक महिला के साथ उसके पति और बच्चों के सामने गैंगरेप भी किया।

पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही महिला को अस्पताल पहुंचाया और दोषियों की तालाश शुरू कर दी। सरहद पार सूत्रों मुताबिक ज़िला मुलतान के गांव चाह थड़कल वाला में एक घर में दोपहर 2 बजे 9 लुटेरे घर का दरवाज़ा तोड़ कर दाख़िल हो गए और घर के सभी सदस्यों को रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद लुटेरों ने घर में से सोने के गहने और नकदी आदि लूटी और बाद में घर की महिला के साथ उसके पति और 5 बच्चों के सामने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद लुटेरे वहां से भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल दाख़िल करवाया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!