Edited By Mohit,Updated: 21 Dec, 2020 05:02 PM

जालंधर में पुलिस ने एक दुकान में चल रहे जुए पर रंगे हाथों रेड कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (सुधीर): जालंधर में पुलिस ने एक दुकान में चल रहे जुए पर रंगे हाथों रेड कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर के चौहार बाग इलाके में एक फोटो फ्रेम की दुकान पर रेड की गई है।
जानकारी के अनुसार चहार बाग में जगदम्बे मार्किट में एक दुकान पर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर रेड की तो वहां जुआ चल रहा था। मौके पर 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा है।
पुलिस डिविज़न नंबर 3 की तरफ से की गई रेड में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।