Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2025 01:42 PM

पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
डेराबस्सी : पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्राइव-इन 22 नामक होटल में 8 महिलाओं से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था। डीएसपी विक्रम सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि झरमड़ी के पास ड्राइव-इन 22 होटल लालड़ू में देह व्यापार का धंधा चल रहा है और सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान होटल में 8 महिलाएं भी थीं जिन्हें इस गंदे धंधे के लिए मजबूर किया जा रहा था। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल, हरियाणा, अमन सिंगला, निवासी सरगुडा, कैथल, हरियाणा और अमित शीतल, निवासी मॉडल टाउन, जींद रोड, कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 4 अन्य लोगों रवि, लवली, प्रेम, जीरकपुर निवासी और होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जो अभी भी फरार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here