Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2025 12:17 PM

पंजाब में सुबह-सुबह NIA की रेड की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्कः फिरोजपुर के फरीदकोट रोड स्थित पटेल नगर के पास जम्मू बस्ती के रहने वाले नरिंदर कुमार के घर एन.आई. ए. ने रेड की है।
जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कबाड़ का काम करता है और इसका भतीजा यू.के में रहता है। पता चला है कि एन.आई.ए. उसके घर के अंदर ही जांच कर रही है। यह रेड किसके आधार पर की गई है फिलहाल अभी तक इसके कारणों का पता नहीं लग सका है। एन.आई.ए. की टीम सुबह 6 बजे के करीब नरिंदर कुमार के घर पहुंची थी और अब तक घर के अंदर जांच की जा रही है।