Punjab : सीमा पार से चल रहे नेटवर्क का पर्दाफाश, करोड़ों की हेरोइन व हथियार सहित 3 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2025 11:53 PM

punjab 3 arrested with heroin and weapons worth crores

पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 5.4 किलो हेरोइन, दो 7.65 एमएम की चीन में बनी पिस्तौलों, चार मैगजीनों और एक पिस्तौल स्लाइड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क...

फिरोजपुर : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 5.4 किलो हेरोइन, दो 7.65 एमएम की चीन में बनी पिस्तौलों, चार मैगजीनों और एक पिस्तौल स्लाइड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान संदीप सिंह और जज्ज सिंह, दोनों निवासी गांव कमाल वाला, जिला फिरोजपुर और बब्बू सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव जल्लो के, फिरोजपुर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा सीमा पार से ड्रोन का उपयोग करके भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन में मुलजिम संदीप सिंह और जज्ज सिंह को 465 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौलों समेत मैगजीन और पिस्तौल स्लाइडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोषी अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर किसी को खेप पहुंचाने जा रहे थे। दूसरे ऑपरेशन के बारे में एआईजी गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव भाखड़ा में स्थित उसके खेत से 5 किलो हेरोइन बरामद करके नशा तस्कर बब्बू सिंह को गिरफ्तार किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!