दोस्त ही निकले दुश्मन, कत्ल कर शव नदी में फेंका

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2020 12:22 PM

friends killed young man

थाना सदर प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध में न्यू आदर्श नगर नकोदर के रहने वाले चरणजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह ने पुलिस को......

नकोदर(पाली): थाना सदर के गांव बजूहा खुर्द के पास बेईं नदी में गत 9 सितम्बर को युवक अभिषेक सहोता पुत्र तरसेम लाल निवासी मुज्जफरपुर का शव और उसकी एक्टिवा मिली थी। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

PunjabKesari, friends killed young man

थाना सदर प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध में न्यू आदर्श नगर नकोदर के रहने वाले चरणजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका साला अभिषेक सहोता 8 सितम्बर शाम को नकोदर से अपने दोस्त रवि से मिलने गया था और फिर दोनों वहां से चक मुगलानी गांव गए थे। वे दोनों वहां राजा जो एन.आर.आई. के घर की देखभाल करता है, के पास चले गए। 

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि अन्य आरोपी पवित्र पुत्र मसु राम और परमजीत उर्फ पांडा पुत्र तरसेम लाल भी वहां पहुंच गए और वहां चारों आरोपियों ने अभिषेक के साथ झगड़ा किया और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर चारों आरोपियों ने रात को स्कूटी समेत उसे बेईं में फैंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव बरामद करने के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी।

PunjabKesari, friends killed young man

थाना सदर प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध में चरनजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह की शिकायत पर राजा पुत्र बलवीर सिंह, पवित्र पुत्र मसु राम, रवि पुत्र परमजीत निवासी गांव मुज्जफरपुर और परमजीत उर्फ पांडा पुत्र तरसेम लाल निवासी चक मुगलानी के खिलाफ धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!