पावरकॉम ने जारी किए आदेश, पंजाब में गौशालाओं के लिए मुफ्त बिजली बंद

Edited By Updated: 10 May, 2017 12:25 AM

free power shutdown for gaushalas in punjab

पंजाब में गौ भक्तों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पावर कॉ....

पटियाला: पंजाब में गौ भक्तों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पावर कॉम) ने प्रदेश में स्थापित रजिस्टर्ड गौशालाओं को मुफ्त बिजली देने की योजना निरस्त करके इनसे बिजली बिल वसूलने के आदेश जारी किए हैं।

 

पावर कॉम के निगरान इंजीनियर सेल्ज-2 की तरफ से प्रदेश के सभी इंजीनियर इन चीफ और चीफ इंजीनियर डी.एस. को जारी किए पत्र में कहा गया है कि पंजाब में स्थापित रजिस्टर्ड गौशालाओं को मुफ्त बिजली का फैसला निरस्त करके इनसे बिजली बिलों की वसूली की जाए। इस संबंधी 28 मार्च 2016 को जारी किए कमॢशयल सॢकल नं. 10 /2016 के अंतर्गत मुफ्त बिजली की सुविधा तब तक रोक दी जाए जब तक पंजाब सरकार इस मुफ्त बिजली के बदले सबसिडी और बजट व्यवस्था का फैसला नहीं लेती। सर्कुलर में गौशालाओं से मौजूदा दरों के अनुसार बिजली बिलों की वसूली करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

वर्णनीय है कि पंजाब में गत विधानसभा चुनाव के बाद भी गौशालाओं के बिजली कनैक्शन काटने की मुहिम चल पड़ी थी। तब जुबानी आदेश जारी हुए थे परंतु अब पावर कॉम ने लिखित आदेश जारी करके मुफ्त बिजली बंद करने और बिजली बिलों की वसूली करने के आदेश जारी किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!