Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2025 03:47 PM

8 बजकर 57 मिनट पर घर से निकली । 3 मिनट बाद वह घर से निकला।
लुधियाना(तरुण): थाना दरेसी के इलाके स्थित एक फैक्टरी से एक किशोर युवक 14 साल की लड़की को लेकर भाग गया। मात्र 3 मिनट में लड़की ने पिता को चकमा दिया ओर किशोर के झांसे में फंस कर उसके साथ भाग गई। लड़की के पिता ने इलाका पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मिथुन राम निवासी सम्राट कालोनी जस्सियां रोड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की लड़की काराबारा रोड़ स्थित एक फैक्टरी में धागा काटने का काम करती है। उसी फैक्टरी में आरोपी मिथुन भी काम करता है। मिथुन मूल रुप से बिहार का रहने वाला है, जो कि उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 16 जुलाई को उसकी बेटी 8 बजकर 57 मिनट पर घर से निकली । 3 मिनट बाद वह घर से निकला। जब वह फैक्टरी पहुंचा तो पता चला कि उसकी बेटी फैक्टरी नही आई है।
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि फैक्टरी में काम करने वाल लड़का मिथुन जो कि फैक्टरी मालिक से हिसाब लेकर मुंबई चला गया है। उसकी बेटी ने मात्र 3 मिनट में ही उसको चकमा दे दिया। मिथुन के जान पहचान व फैक्टरी के अन्य कर्मचारी से पूछताछ करने पर पता चला कि मिथुन उसकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद परिजनों ने लड़की के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को लेकर फरार होने वाले लड़के की उम्र भी 18 वर्ष से कम है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।