पंजाब हुआ शर्मसार! School Student से गैंगरे/प, लड़के ने मां की आंखों के सामने की काली करतूत

Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2025 06:52 PM

gangrape in punjab

पंजाब में एक बेहद शर्मनाक घटना घटी है। स्कूल से लौट रही एक 14 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

साहनेवाल/कुहाड़ा (जगरूप): पंजाब में एक बेहद शर्मनाक घटना घटी है। स्कूल से लौट रही एक 14 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले लड़के की मां भी वहां तमाशबीन रही। लुधियाना के साहनेवाल थाने की पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लुहारा निवासी मनोज कुमार पुत्र अरविंद कुमार और शुभम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जब वह स्कूल से लौट रही थी, तभी दो लड़के उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। एक घर में ले जाकर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे उसे अमृतसर के एक होटल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों युवक लड़की को धमकाकर फरार हो गए।

पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान उक्त युवक उसे जबरन मनोज कुमार के घर ले गए। वहां उन्होंने मनोज की मां की मौजूदगी में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे उसे अमृतसर के एक होटल में ले गए और वहां भी दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद दोनों युवक लड़की को धमकाकर भाग गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!