पंजाब के पूर्व मंत्री जसबीर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत

Edited By Mohit,Updated: 28 Dec, 2019 04:09 PM

former punjab minister jasbir singh died of a heart attack

पंजाब के पूर्व मंत्री जसबीर सिंह का कल देर रात देहांत हो गया।

संगरूर (बेदी): पंजाब के पूर्व मंत्री जसबीर सिंह का कल देर रात देहांत हो गया। वह 78 वर्षों के थे। उनका देहांत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटीयां व एक बेटा छोड़ गए है। उनकी मृत्ह देह का अंतिम संस्कार ऊभावाल रोड पर स्थित शमशानघाट में किया गया। इस मौके राजनीतिक, धार्मिक व समाजसेवियों द्वारा पहुंचकर हमदर्दी प्रगट की। 

जानकारी अनुसार जसवीर सिंह 1992 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने तब शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह को हराया था। उनसे पहले रणजीत सिंह ही संगरूर हल्के से विधायक थे, जो 1997 में फिर से विधायक चुने गए थे। जसबीर सिंह को पूर्व के मुख्यमंत्री मरहूम बेअंत सिंह के नजदीक समझा जाता था। आजकल वह सियासत में सरगर्म नही थे। जसबीर सिंह कांग्रेस पार्टी की संगरूर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे थे। इसके इलावा वह पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता भी रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!