पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Dec, 2020 09:21 AM

former health minister satpal gosain passed away

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल गोसाईं का एक स्थानीय निजी अस्पताल में निधन हो गया।

लुधियाना(गुप्ता): पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल गोसाईं का एक स्थानीय निजी अस्पताल में निधन हो गया। 1935 में जन्मे सतपाल गोसाईं ने 2000 से 2002 व 2007 से 2011 तक 2 बार पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में सेवाएं दीं जबकि तीसरे कार्यकाल में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भी बने। 

लुधियाना भाजपा के अध्यक्ष, लुधियाना नगर निगम के पार्षद भी रहे। लुधियाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब भाजपा के सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, उनके सुपुत्र सुखदर्शन गोसाईं ने बताया कि कुछ समय पूर्व बाथरूम में गिरने के बाद घायल हुए गोसाईं चोट से उबर नहीं पाए और वयोवृद्ध होने की वजह से उनका स्वास्थ्य गिरता गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!