डाॅक्टर को मारने चाकू लेकर गया था रिटायर्ड फौजी, पकड़ा तो, जज के सामने लगा अंग्रेजी में चिल्लाने

Edited By Mohit,Updated: 12 Sep, 2019 05:52 PM

former army man who entered the hospital sent to jail

डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में डाॅक्टर को मारने चाकू लेकर आए रिटायर्ड फौजी ने फिर एक बार सारी हदें पार कर दी।

चंडीगढ़ः डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में डाॅक्टर को मारने चाकू लेकर आए रिटायर्ड फौजी ने फिर एक बार सारी हदें पार कर दी। दरअसल, कोर्ट में पेशी के चलते उसे जज के सामने लाया गया, जिस दौरान वह जज के समक्ष चीख-चीखकर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करने लगा। इसके बाद जज की फटकार से उसे पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत बाहर निकाला गया। बता दें कि रिटायर्ड फौजी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड फौजी तलवार का मयान और चाकू लेकर अस्पताल में घुस गया था, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

PunjabKesari

मिली जानकारी अनुसार इस रिटायर्ड फौजी को जेल छोड़ने के लिए 8 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। गौरतलब है कि जब आरोपी फौजी अस्पताल में चाकू लेकर गया था तब इसे पकड़ने आए पुलिस वालों पर भी इसने वार कर दिया था। इस दौरान जख्मी हुए एएसआई गुरमुख सिंह की शिकायत पर रिटायर्ड मेजर 61 वर्षीय गोविंद बख्शीश सिंह वासी सेक्टर-18, चंडीगढ़ के खिलाफ आईपीसी 323, 324, 325, 451, 332, 506, 353 और 186 के तहत डेराबस्सी थाने में केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!