Edited By Urmila,Updated: 08 May, 2022 10:11 AM
अदालत के आदेश पर पुलिस जिला बटाला के थाना सिविल लाइन में राज्य के पी.डब्ल्यू.डी., बी. एंड आर. विभाग के सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (एस.ई.) वरिंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार ...
बटाला (मठारू): अदालत के आदेश पर पुलिस जिला बटाला के थाना सिविल लाइन में राज्य के पी.डब्ल्यू.डी., बी. एंड आर. विभाग के सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (एस.ई.) वरिंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया। थाना सिविल लाइन बटाला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुरेंदरपाल सिंह ने बताया कि बटाला निवासी हरविंद्र सिंह ने वरिंद्र कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए जज बिक्रमदीप सिंह की अदालत में अर्जी दायर की थी। अदालत द्वारा इस मामले में थाना सिविल लाइन बटाला को जांच करने के लिए कहा गया था।
एस.एच.ओ. ने बताया कि जांच में वरिंद्र कुमार को रिश्वत लेने और सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोपी पाया गया। वरिंद्र कुमार के खिलाफ थाना सिविल लाइन बटाला में धारा 119, 166 और 166 ए. के अलावा भ्रष्टाचार की धारा 7 और 8 में मुकद्दमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here