20 साल से आश्रम में लड़की से हो रहा था घिनौना काम, साध पर लगे ये आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2022 11:26 PM

for 20 years the girl was doing abominable work in the ashram

गांव बंसतपुरा में धर्म की आड़ लेकर आश्रम चलाने वाले पिता-पुत्र की तरफ से किसी लड़की के साथ लगभग 20 सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने आश्रम के प्रमुख और उसके लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजपुरा (मस्ताना): गांव बंसतपुरा में धर्म की आड़ लेकर आश्रम चलाने वाले पिता-पुत्र की तरफ से किसी लड़की के साथ लगभग 20 सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने आश्रम के प्रमुख और उसके लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक पीडित लड़की और उसके परिवार वालों ने गुरसुख सागर आश्रम गांव बंसतपुरा के प्रमुख और उसके लड़के हेमंत पर आरोप लगाते बताया कि उक्त दोनों जो आश्रम चला रहे हैं। उक्त ने बताया कि 2002 में जब वह 12 साल की थी तो उक्त आश्रम का प्रमुख उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है।

इतना ही नहीं जब उक्त परिवार इसका विरोध करते थे तो आरोपी उनको जान से मारने की और लड़की की वीडियो वायरल करने की भी धमकियां देते थे। इस दौरान पीड़िता और उसके परिवार ने तंग आकर पुलिस को सारी बात बता दी तो थाना सदर की पुलिस ने आश्रम के प्रमुख सुख सागर और उसके लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंधी डी.एस.पी. राजपुरा बूटा सिंह गिल ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार की तरफ से दिए गए बयानों मुताबिक उक्त पिता-पुत्र खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की बारीकी के साथ जांच की जाएगी। जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!