बर्थडे मना कर बाइक पर घर लौट रहे युवक हुए हादसे के शिकार, 1 की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 04 Aug, 2020 11:14 AM

flyover near khalsa college road accident one death

खालसा कालेज के पास स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवकों के बाइक की चेन टूटने से दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए।...

जालंधर: खालसा कालेज के पास स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवकों के बाइक की चेन टूटने से दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में एकता नगर में रहने वाले इकबाल सिंह की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गौरव गंभीररूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11.30 बजे गौरव और इकबाल गौरव का बर्थडे मना अपने घर एकता नगर वापस लौट रहे थे। दोनों अभी खालसा कालेज के सामने पहुंचे ही थे कि उसके बाइक की चेन टूटने से हादसा हो गया। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान इकबालल की मौत हो गई। वहीं गौरव का इलाज चल रहा है। 

ए.एस.आई हरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात मामले की जानकारी मिली थी उक्त जगह पर हादसा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच आरंभ कर दी थी। मृतक इकबाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!