आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट अगले आदेश तक स्थगित

Edited By Vatika,Updated: 11 Jan, 2021 12:13 PM

flight from adampur to mumbai postponed until further orders

दोआबा क्षेत्र के लोगों को माया नगरी मुंबई से जालंधर एयरपोर्ट पर हवाई मार्ग के जरिए जुड़ने का संयोग नहीं दिखाई देगा।

जालंधर(सलवान): दोआबा क्षेत्र के लोगों को माया नगरी मुंबई से जालंधर एयरपोर्ट पर हवाई मार्ग के जरिए जुड़ने का संयोग नहीं दिखाई देगा। माया नगरी मुंबई से आदमपुर एयरपोर्ट स्पाइसजैट फ्लाइट अब अगले आदेशों तक के लिए स्थागित कर दी गई है। रविवार को स्पाइस जैट की यह आखिरी उड़ान थी। अब समर सीजन में ही इस फ्लाइट का संचालन संभव हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार स्पाइसजैट फ्लाइट संचालित न होने की वजह तकनीकी कारण बताया गया है, लेकिन असलियत यही है कि सुबह 10 बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट लगातार कोहरे के कारण प्रभावित हो रही है। इसके चलते कई बार फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ा है और मुम्बई-आदमपुर सैक्टर में यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है । रविवार को अपनी अखिरी उड़ान पर स्पाइस जैट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर चली। दोआबा के लोगों के लिए लोहड़ी के मौके पर 12 जनवरी से हफ्ते के सातों दिन दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली के लिए उड़ान भरने का तोहफा मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!