पति का हैरानीजनक कारनामा, पहले की पत्नी की हत्या फिर किया ये कांड, छापामारी कर रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 16 Jul, 2024 01:57 PM

first he killed his wife and then did this crime police conducting raids

फिरोजपुर के गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला से भांगर की ओर जाती सड़क पर बने नहरी पुल से एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव नहर में फैंक दिया गया था।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर के गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला से भांगर की ओर जाती सड़क पर बने नहरी पुल से एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव नहर में फैंक दिया गया था जिसका शव गांव रुकना बेगू नहर से बरामद कर लिया गया है और इस हत्या को लेकर थाना घल्ल खूर्द की पुलिस द्वारा मृतका के पति जसवंत सिंह उर्फ निक्का के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

यह जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता मेजर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी गांव दारापुर जिला मोगा ने पुलिस को दी शिकायत और बयानों में बताया है कि उसकी बेटी चरणजीत कौर की शादी करीब 7 वर्ष पहले जसवंत सिंह उर्फ निक्का पुत्र कृपाल सिंह के साथ हुई थी और जसवंत सिंह शिकायतकर्ता की बेटी चरणजीत कौर से लड़ाई झगड़ा करता रहता था और 13 जुलाई 2024 को उसने चरणजीत और की हत्या करके उसका शव गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला से भांगर की और जाती सड़क पर बने पुल से नहर में फेंक दिया गया था जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करने उपरांत यह शव शिकायतकर्ता के परिवार को सौंप दिया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जसवंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!