पहले सोशल साइट पर की दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर कार में किया दुष्कर्म

Edited By Vaneet,Updated: 11 Nov, 2019 01:32 PM

first friendship on social site raped in the car

चंडीगढ़ के सैक्टर-17 में सोशल मीडिया पर एक युवक ने लड़की से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म...

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सैक्टर-17 में सोशल मीडिया पर एक युवक ने लड़की से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में रहती है। आरोपी सेे उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। 

बातचीत के बाद दोस्ती बढ़ गई तो युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद नाबालिग सेक्टर-22-21 सड़क के पास आरोपी से मिलने आई। आरोपी ने उसे गाड़ी में बैठाकर दरवाजा लॉक किया। थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे लेकर गया। वहां आरोपी दुष्कर्म करने के बाद उसे गाड़ी से बाहर उतारकर निकल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-20 निवासी मोहित 21 के रूप में हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!