पंजाब में बड़ी वारदातः अब पुलिस मुलाजिमों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2022 09:53 AM

firing on punjab police

जालंधर में पुलिस नाका तोड़कर भागे आरोपी ने  फगवाड़ा में इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

जालंधर (सोनू): पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, फगवाड़ा के मेहड़ू में पुलिस मुलाजिमों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया हैं।  बताया जा रहा है कि जालंधर में पुलिस नाका तोड़कर भागे आरोपी ने  फगवाड़ा में इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला पुलिस द्वारा एक मामले का दोषी राजन जालंधर की पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर फगवाड़ा की ओर आ रहा है, जिसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने गांव मेहड़ू के पास नाकाबंदी की तो उक्त कार सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करके अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!