चंडीगढ़ के सैक्टर-17 में चली गोलियां, 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 04 Sep, 2019 06:45 PM

firing in sector 17 chandigarh 1 dead

स्थानीय सैक्टर-17 के पुलिस स्टेशन के सामने तीन नकाबपोश युवकों ने एक..............

चंडीगढ़ः स्थानीय सैक्टर-17 के पुलिस स्टेशन के सामने तीन नकाबपोश युवकों ने एक नौजवान को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक अन्य नौजवान भी जख्मी हो गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार तेजिंदर नाम का एक नौजवान अपने दोस्त के साथ अल्टो कार में सैक्टर-17 की अदालत के पास पार्किंग में बैठा था। इस दौरान तीन नकाबपोश युवकों ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों नौजवानों को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डाॅक्टरों ने तेजिंदर को मृतक घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त संदीप अभी भी ईलाजधीन है। पता लगा है कि दोनों नौजवान हरियाणा के गांव डोगर खान के थे। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!