पंजाब में बड़ी वारदात : नशे में धुत कारोबारी ने पत्नी को मारी गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2024 09:57 PM

firing in khanna of punjab

खन्ना के अमलोह रोड स्थित राधा एन्क्लेव में शहर के एक नामी बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी को गोलियां मारी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को डी.एम.सी. लुधियाना भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान अंजली कौशल (53) के तौर पर हुई।

खन्ना : खन्ना के अमलोह रोड स्थित राधा एन्क्लेव में शहर के एक नामी बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी को गोलियां मारी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को डी.एम.सी. लुधियाना भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान अंजली कौशल (53) के तौर पर हुई। शराब के नशे में आरोपी ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कारोबार में घाटे के बाद आरोपी वरिंदर कौशल निवासी राधा एन्क्लेव खन्ना मानसिक तौर पर परेशान रहता था और अकसर घर में झगड़ा करके अपनी पत्नी को अलग रहने के लिए मजबूर कर रहा था।

जानकारी के अनुसार वरिंदर कौशल की कुछ समय पहले अमलोह रोड पर सुमित्रा गैस एजेंसी थी। लेकिन कारोबार में घाटे के बाद वरिंदर कौशल काफी परेशान रहने लगा था। वरिंदर की बेटी कनाडा में रहती है। कुछ समय पहले वरिंदर कौशल और उसकी पत्नी अंजली कौशल अपनी बेटी के पास कनाडा चले गए थे। दोनों इन दिनों वापस खन्ना आए थे और राधा एन्क्लेव में रहते थे। बुधवार को अंजली कौशल के मायके घर कृष्णा नगर में श्राद का आयोजन था। बुधवार रात को अंजली अपने घर आई। आधी रात करीब साढ़े 12 बजे अंजली ने अपने मायके घर फोन किया कि वरिंदर कौशल उसे गालियां दे रहा है। उससे मारपीट कर रहा है। जब कृष्णा नगर से अंजली के भाई-बहन वहां आए तो देखा कि वरिंदर कौशल 12 बोर बंदूक से फायर कर रहा था। इस दौरान फायर अंजली को लगे। वरिंद्र बंदूक समेत मौके से फरार हो गया। वे अंजली को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे वहां से अंजली को चंडीगढ़ रैफर किया। लेकिन वे अंजली को डी.एम.सी. लुधियाना लेकर गए।

खन्ना के डी.एस.पी. अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। मौके से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीमों का गठन करके शहर को सील किया। पुलिस ने वरिंदर कौशल के साले कृष्णा मूर्ति मेनन की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी डाल दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!